यह कहानी एक छोटे बच्चे की है जो मन की चंचलता के कारण रंग-बिरंगे सपने देखता रहता है और एक दिन जब उसका विवेक उसे जीवन के सत्य को समझाता है तो उसका जीवन सार्थकता की ओर बढ़ जाता है और वह समझ जाता है कि अच्छा इंसान बनना ही जीवन की सार्थकता है।
सीखने के प्रतिफल
इसके द्वारा छात्र समझेंगे कि मानव जीवन में विवेकपूर्ण ठहराव की अत्यंत आवश्यकता होती है। हृदय की चंचलता जीवन में स्थिरता प्रदान करती है।
तो आओ बच्चों आज हम पापा जब बच्चे थे पाठ की कहानी को पूरे ध्यान से सुने और समझे
गृह कार्य
पाठ से कोई भी 10 कठिन शब्द अपनी साहित्य खंड की कॉपी में लिखें |
निर्देश:
आपको पाठ से संबंधित कोई भी सवाल पूछना हो तो आप कमेंट सेक्शन में लिख कर पूछ सकते हैं, जिसका उत्तर, मैं अवश्य दूंगी |
कमेंट सेक्शन में "👍" दिखा कर बता दें कि आपने कक्षा में भाग लिया था |
तो बच्चों आज के लिए इतना ही |
धन्यवाद!
Friday, 1 May 2020
02.05.2020कक्षा - 4A (2020 -2021) DAY-5
हिंदी चित्र - वर्णन
सुप्रभात छात्रगणआप सब कैसे है ?
आज हम चित्र - वर्णन करना सीखेंगे।
सीखने के प्रतिफल
छात्रों की कल्पना शक्ति एवं अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देने के लिए तथा जांचने परखने के लिए पाठ्यक्रम में चित्र वर्णन डाला जाता है।
इससे छात्र अपनी कल्पना अभिव्यक्ति शब्दों में करना सीखेंगे ।
आओ बच्चों यहां पर जो चित्र दिया गया है , उस पर पांच वाक्य लिखिए ।
गृह कार्य
प्रस्तुत चित्र। पर। ५-६ वाक्य लिखें।
धन्यवाद छात्रगण
आप सभी का दिन मंगलमय हो |
यदि आप मुझसे कोई प्रश्न पूछना चाहते हैंं तो Comments Box मेंं जाकर अपने प्रश्न को टाइप करेंं, मैं उसका उत्तर अवश्य दूूँँगी |
कॉमेंट्स Comments मेंं जाकर अपना नाम व कक्षा अवश्य लिखें ताकि पता चल जाए कि आपने कक्षा
मेंं भाग लिया है |
Wednesday, 29 April 2020
30.04.2020 कक्षा - 4 Day - 3
विषय - हिंदी
सुप्रभात छात्रगण
आप सब कैसे है ?
सीखने के प्रतिफल - (1 ) छात्र साहित्य की कहानी विधा से परिचित होंगे | (2 ) इसके द्वारा छात्र पाठ को कितना समझे हैं यह आत्म विश्लेषण करेंंगे |
(3 ) छात्र इस पाठ से सीखेेंगे कि जीवन मेंं चतुराई, हाज़िरजवाबी से कैसे कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी सुलझाया जा सकता है |
प्रश्नोत्तरी प्रश्न 1 दरबारी बीरबल से क्यों जलते थे ? उत्तर 1 बीरबल की तेज़ बुद्धि के कारण बड़े - बड़ों की नहीं चल पाती थी इसलिए सभी दरबारी बीरबल से जलते थे | प्रश्न 2 ख्वाजा सरा कौन थे ? उत्तर 2 ख्वाजा सरा अकबर का एक खास दरबारी था | उसे अपनी विद्या और बुद्धि पर बहुत अभिमान था | प्रश्न 3 अकबर ने बीरबल से पहला सवाल क्या किया था ? उत्तर 3 अकबर ने पूछा संसार का केंद्र कहाँँ है ? प्रश्न 4 अकबर ने बीरबल से दूसरा सवाल क्या किया था ? उत्तर 4 अकबर ने दूसरा प्रश्न पूछा कि आकाश मेंं कितने तारे हैं | प्रश्न 5 अकबर ने बीरबल से तीसरा सवाल क्या पूछा था ? उत्तर 5 अकबर ने पूछा कि संसार की आबादी कितनी है ? प्रश्न 6 बीरबल के उत्तर सुनकर ख्वाजा साहब क्या बोले ? उत्तर 6 बीरबल के उत्तर सुनकर ख्वाजा साहब बोले, "ऐसे गोल-मोल जवाबोंं से काम नहीं चलेगा जनाब!" आज के लिए इतना ही ये सभी प्रश्न - उत्तर अपनी साहित्य की उत्तरपुस्तिका मेंं सुंदर लेख मेंं करिए |
धन्यवाद छात्रगण
आप सभी का दिन मंगलमय हो |
यदि आप मुझसे कोई प्रश्न पूछना चाहते हैंं तो Comments Box मेंं जाकर अपने प्रश्न को टाइप करेंं, मैं उसका उत्तर अवश्य दूूँँगी |
कॉमेंट्स Comments मेंं जाकर अपना नाम व कक्षा अवश्य लिखें ताकि पता चल जाए कि आपने कक्षा
मेंं भाग लिया है |
Tuesday, 28 April 2020
29.04.2020 कक्षा - 4 Day - 2
विषय - हिंदी
सुप्रभात छात्रगण
आप सब कैसे है ?
सीखने के प्रतिफल - (1 ) छात्र साहित्य की कहानी विधा से परिचित होंगे | (2 ) इसके द्वारा छात्र पाठ को कितना समझे हैं यह आत्म विश्लेषण करेंंगे | (3 ) छात्र इस पाठ से सीखेेंगे कि जीवन मेंं चतुराई, हाज़िरजवाबी से कैसे कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी सुलझाया जा सकता है |
प्रश्न 1 सही / गलत का निशान लगाइए - (1) अकबर ख्वाजा सरा को बहुत पसंद करता था | () (2) ख्वाजा सरा ने अकबर को बीरबल से पाँँच प्रश्न पूछने को कहा |() (3) दूसरे प्रश्न का उत्तर देने के लिए बीरबल ने एक भेड़ मँगवाई |() (4 ) बादशाह अकबर बीरबल के उत्तरोंं से संतुष्ट हो गए थे |() प्रश्न 2 किसने- किससे - कहा ? (1) बीरबल बड़ा बुद्धिमान बनता है | (1) यह वाक्य ख्वाजा सरा ने अकबर से कहा | (2 ) जहाँपनाह !ज़रूर दूँगा | खुशी से पूछेें | " (2) यह वाक्य बीरबल ने अकबर से कहा | (3 ) "संसार की आबादी पल- पल पर घटती - बढ़ती रहती है | " (3 ) यह वाक्य बीरबल ने अकबर से कहा | (4 ) ऐसे गोलमोल जवाबों से काम नहीं चलेगा जनाब!" (4 ) यह वाक्य ख्वाजा सरा ने बीरबल से कहा |
धन्यवाद छात्रगण
आप सभी का दिन मंगलमय हो |
यदि आप मुझसे कोई प्रश्न पूछना चाहते हैंं तो Comments Box मेंं जाकर अपने प्रश्न को टाइप करेंं, मैं उसका उत्तर अवश्य दूूँँगी |
कॉमेंट्स Comments मेंं जाकर अपना नाम व कक्षा अवश्य लिखें ताकि पता चल जाए कि आपने कक्षा
मेंं भाग लिया है |
Monday, 27 April 2020
28.04.2020 कक्षा - 4 Day - 1
विषय - हिंदी
सुप्रभात छात्रगण
आप सब कैसे है ?
छात्रों काल हम ने पाठ का सस्वर वाचन किया था और मैंने आपसे कहा था कि कठिन शब्दों को रेखांकित किया होगा |
तो आओ छात्रों आज हम पाठ का अभ्यास करते हैं |
सीखने के प्रतिफल -
इसके द्वारा छात्र पाठ को कितना समझे हैं यह आत्म विश्लेषण करेंंगे |
एस जी टी - 4
शब्दार्थ -
1. शब्द अर्थ
2. मुसीबत - परेशानी
3. तरीके - उपाय
4. अभिमान - घमंड
5. कलई खुलना - भेद खुलना
6. अनुरोध - आग्रह
7. छक्के छुटना - हिम्मत हार जाना
8. विश्वास - यकीन
9. कोशिश - प्रयत्न
10. तुरंत - फ़ौरन, जल्दी
खाली स्थान भरिए -
(1) अकबर अपने मंत्री बीरबलको बहुत पसंद करते थे |
(2 ) ख्वाजा सरा बीरबल कोमुसीबत मेंं फ़ँसाने के तरीके सोचते थे |
(3 ) ख्वाजा सरा अचकन - पगड़ीपहनकर अकबर के पास पहुुुुँचेे |
(4 ) ऐसे सवालों के ऐसे ही जवाब होते हैंं |
(5 ) संसार की आबादी पल -पल ऐसे ही घटती- बढ़ती रहती हैं |
गृहकार्य -
येे सारेे शब्दार्थ व खाली स्थान आप अपनेे साहित्य खंड मेें करेंंगे |
धन्यवाद छात्रगण
आप सभी का दिन मंगलमय हो |
यदि आप मुझसे कोई प्रश्न पूछना चाहते हैंं तो Comments Box मेंं जाकर अपने प्रश्न को टाइप करेंं, मैं उसका उत्तर अवश्य दूूँँगी |
कॉमेंट्स Comments मेंं जाकर अपना नाम व कक्षा अवश्य लिखें ताकि पता चल जाए कि आपने कक्षा
मेंं भाग लिया है |
Sunday, 26 April 2020
27.04.2020 कक्षा - 4A Day -5
विषय - हिंदी
जैसा सवाल वैसा जवाब
सुप्रभात छात्रगण नए सप्ताह मेंं आप सभी का स्वागत है, आशा करती हूँँ तो बच्चों आओ आज से हम नया पाठ - जैसा सवाल वैसा जवाब आरंभ करते हैं |
लिखने के नियम - (1) कार्य सुंदर लेख मेंं करेंं | (2 ) जब प्रश्न -उत्तर लिखे तब प्रत्येेक प्रश्न के बाद एक पंंक्ति (रेखा ) व उत्तर लिखने के बाद दो पंंक्तियाँ छोड़ें व समापन रेखा खीचें | (3) पेज की पहली लाल पंंक्ति पर न लिखें | सीखने के प्रतिफल - (1 ) छात्र साहित्य की कहानी विधा से परिचित होंगे | (2 ) छात्र इस पाठ से सीखेेंगे कि जीवन मेंं चतुराई, हाज़िरजवाबी से कैसे कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी सुलझाया जा सकता है|
एस डी जी - 4
तो बच्चों सबसे पहले पुस्तक का पाठ -2 खोलिए अब हम इस पाठ का सस्वर वाचन करते हैं |
सस्वर वाचन मेंं सहायता के लिए यह वीडियो दी गई है |
इस पर क्लिक करेंं और उसके साथ वाचन करेंं |
छात्रों , आज के लिए इतना ही कल हम पाठ का अभ्यास करेंंगे | गृहकार्य - पाठ मेंं आए कठिन शब्दों को रेखांकित करेंं और उनका शुद्ध उच्चारण करने का प्रयास करें |
धन्यवाद छात्रगण
आप सभी का दिन मंगलमय हो |
यदि आप मुझसे कोई प्रश्न पूछना चाहते हैंं तो Comments Box मेंं जाकर अपने प्रश्न को टाइप करेंं, मैं उसका उत्तर अवश्य दूूँँगी |
कॉमेंट्स Comments मेंं जाकर अपना नाम व कक्षा अवश्य लिखें ताकि पता चल जाए कि आपने कक्षा
मेंं भाग लिया है |
Wednesday, 22 April 2020
23.04.2020कक्षा - 4A (2020 -2021) DAY-3
हिंदी विलोम शब्द
सुप्रभातछात्रगण
हिंदीकक्षामेंआपसभीकास्वागतहै। आज हम विलोम शब्द पढ़ेंगे | सीखनेकेप्रतिफल : इसके द्वारा छात्र भाषा कौशल प्राप्त करेंगे और व्याकरणिक दृष्टि से विलोम शब्द के महत्व को जानेंगे।
निर्देश:
आपको पाठ से संबंधित कोई भी सवाल पूछना होतो आपकमेंट सेक्शनमें लिख कर पूछ सकते हैं, जिसका उत्तर, मैं अवश्य दूंगी |
कमेंट सेक्शन में "👍" दिखा कर बता दें कि आपने कक्षा में भाग लिया |
तो बच्चों आज के लिए इतना ही |
धन्यवाद!
Sunday, 19 April 2020
20.04.2020कक्षा - 4A (2020 -2021) DAY-5
हिंदी
अशुद्धि-शोधन
नमस्कार बच्चों !!
हिंदी कक्षा मेंआज हम व्याकरण के अंतर्गत अशुद्धि शोधनका अभ्यास करेंगे।
सीखने के प्रतिफल :
·अशुद्ध उच्चारण भाषा को अशुद्ध बनाता है, जानेंगे।
·शुद्ध वर्तनी ज्ञान होगा।
अशुद्धि शोधन
मौखिक तथा लिखित भाषा में कुछ अशुद्धियाँ होने के कारण भाषा अशुद्ध हो जाती है।हम शब्द या वाक्य का उच्चारण अशुद्ध करेंगे तो उसे गलत ही लिखेंगे।हिंदी ही एकऐसी भाषा है, जिसे जैसा बोला जाता है , वैसा ही लिखा जाता है। अतः यदि उच्चारण शुद्ध किया जाए, तो इन अशुद्धियों को सुधारा जा सकता है।
अशुद्धियों के प्रकार
१. शब्दोंमें
२. वाक्यों में
चौथी कक्षा में हम केवल शब्दों में होने वाली अशुद्धियों पर चर्चा करेंगे।
गृहकार्य
इस कार्य को सुन्दर लेख में कॉपी में करिये |
धन्यवाद छात्रगण
आप सभी का दिन मंगलमय हो।
यदि आप मुझसे कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो comments में जाकर अपने प्रश्न को टाइप करें मैं अवश्य उसका उत्तर दूँगी।
कॉमेंट्स comments मेंजाकर अपना नाम और कक्षा अवश्य लिखेंताकि पता चल जाए कि अपने कक्षा में भाग लिया।
Saturday, 18 April 2020
22.04.2020 कक्षा - 4A Day -2 हिंदी
सुप्रभात छात्रगण -
हिंदी की कक्षा मेंं आप सभी का स्वागत है |
आज हम व्याकरण के अंतर्गत सर्वनाम का ज्ञान प्राप्त करेंगे | सीखने के प्रतिफल - कई बार प्रसंग में बार-बार संज्ञा की आवृत्ति उसे बोझिल कर देती है। अतः उसकी सरसता बनाए रखने के लिए सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किया जाता है। जैसे राम घर जाता है। राम घर जाकर खाना खाएगा। राम के पिता बाजार जा रहे हैं। ऐसा ना कह कर हम कहेंगे- राम घर जाता है। वह घर जाकर खाना खाएगा। उसके पिता बाज़ार जा रहे हैं। अतः सर्वनाम के ज्ञान से छात्र अपने भावों को सटीक बनाना सीखेंगे।
सर्वनाम
सर्वनाम शब्द, दो-शब्दों के योग से बना है, (सर्व + नाम) जिसका शाब्दिक अर्थ है -'सबका नाम'
परिभाषा - जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है, उन्हें सर्वनाम कहते हैं।
सर्वनाम केउदाहरण - मैं, हम, हमारा ,मुझे , मेरा, तुम, तुम्हें , आप, आपका , तुम्हारा , वह , वे, उन्हें , उससे, इससे, उसका , इसका , कोई , किसी, किसने, क्या , कौन आदि |
परिभाषा एवं उदाहरण कॉपी में करिए | ☝
गृह कार्य
निम्नलिखित वाक्यों में से सर्वनाम शब्दों को रेखांकित कीजिए -
१- मैं भोजन कर रहा हूं ।
२-हमारा देश बहुत सुंदर है।
३-आप कहां जा रहे हैं?
४- वह चित्र बना रहा है।
५- कोई आ रहा है ।
६-कल तुम किससे बात कर रहे थे ?
७- मेरा घर बहुत सुंदर है।
८- दादी उन्हें खाना दे रही हैं।
ये कार्य कॉपी में करिए |
धन्यवाद छात्रगण
आप सभी का दिन मंगलमय हो |
यदि आप मुझसे कोई प्रश्न पूछना चाहते हैंं तो Comments Box मेंं जाकर अपने प्रश्न को टाइप करेंं, मैं उसका उत्तर अवश्य दँगी |
कॉमेंट्स Comments मेंं जाकर अपना नाम व कक्षा अवश्य लिखें ताकि पता चल जाए कि आपने कक्षा
मेंं भाग लिया है |
Thursday, 16 April 2020
17.04.2020कक्षा - 4A (2020 -2021) DAY-3
हिंदी गिनती
सुप्रभात छात्रगण! आप सब कैसे हैं? ईश्वर की कृपा से आप सभी कुशल मंगल होंगे |
तो आओ बच्चों, आज हम गिनती सीखते हैं | सीखने के प्रतिफल: छात्र इसके द्वारा वस्तुओं, व्यक्तियों आदि की कुल इकाइयों को जोड़ना सीखेंगे।
आप इस कार्य को कॉपी में करलें
गृहकार्य :
निर्देश:
आपको पाठ से संबंधित कोई भी सवाल पूछना होतो आपकमेंट सेक्शनमें लिख कर पूछ सकते हैं, जिसका उत्तर, मैं अवश्य दूंगी |
कमेंट सेक्शन में "👍" दिखा कर बता दें कि आपने कक्षा में भाग लिया |
तो बच्चों आज के लिए इतना ही
धन्यवाद!
Wednesday, 15 April 2020
21.04.2020 कक्षा - 4A Day -1 हिंदी
सुप्रभात छात्रगण -
हिंदी की कक्षा मेंं आप सभी का स्वागत है |
आज हम व्याकरण के अंतर्गत संज्ञा की परिभाषा व भेदों को जानेंंगे |
सीखने के प्रतिफल - छात्र इसके द्वारा भाषिक कौशल प्राप्त करेंगे और व्याकरणिक दृष्टि से संज्ञा को समझेंंगे |
प्रश्न ये सब क्या हैंं ?
उत्तर ये सब किसी न किसी के नाम हैंं |
प्रश्न नाम किस -किसके हो सकते हैं ?
उत्तर व्यक्ति, वस्तु, स्थान, जानवर ( पशु -पक्षी ) व भाव के नाम हो सकते हैंं |
प्रश्न तुम्हारा क्या नाम है?
उत्तर मेरा नाम ___________________ है|
प्रश्न तुम्हारी क्या संज्ञा है ?
उत्तर मेरी संज्ञा ___________________ है |
संज्ञा अर्थात नाम छात्रों , आओ संज्ञा की परिभाषा व उसके भेदों को सीखें |
परिभाषा - किसी व्यक्ति वस्तु, स्थान ,जानवर ( पशु -पक्षी ) व भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं | हमने जो वीडियो का लिंक नीचे दिया हुआ है कृपया करके आप उस पर क्लिक करें और उसे देखे -
संज्ञा के तीन भेद होते हैं -
(1) व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper Noun) - रोहन ताजमहल गंगा भारत
(2) जातिवाचक संज्ञा ( Common Noun ) - लड़का महल, नदी देश
(3) भाववाचक संज्ञा (Abstract Noun) - ईमानदारी सुंदरता पवित्रता प्रेम
(1) व्यक्तिवाचक संज्ञा - जिन संज्ञा शब्दों से किसी विशेेेष व्यक्ति, वस्तु व स्थान का बोध होता है, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं |
उदाहरण - (क) दिल्लीभारत की राजधानी है |
(ख) मुस्कानरामायण पढ़ रही है |
(2) जातिवाचक संज्ञा - जो संज्ञा शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान , जानवर ( पशु -पक्षी ) की पूरी जाति का बोध कराएँँ, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं |
उदाहरण - (क) कमरे मेंंबच्चेखिलौनों से खेल रहे हैंं |
(ख) चिड़िया ने घोसलेंं मेंं अंडे दिए |
(3) भाववाचक संज्ञा - जो संज्ञा शब्द किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण, दोष, दशा, व अवस्था का बोध कराएँँ, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं |
उदाहरण - (क) आम मेंं मिठास है |
(ख) नीलम को अपना बचपन बहुत याद आता है |
नोट - भाववाचक संज्ञा को न देखा जा सकता है और न ही स्पर्श किया जा सकता है, सिर्फ़ महसूस किया जा सकता है |
यह भेद कॉपी में लिखने के लिए नहीं है , ये केवल समझाने के लिए दिए गए है |
गृहकार्य -
सभी छात्र संज्ञा की परिभाषा लिखेंगे |
धन्यवाद छात्रगण
आप सभी का दिन मंगलमय हो |
यदि आप मुझसे कोई प्रश्न पूछना चाहते हैंं तो Comments Box मेंं जाकर अपने प्रश्न को टाइप करेंं, मैं उसका उत्तर अवश्य दँगी |
कॉमेंट्स Comments मेंं जाकर अपना नाम व कक्षा अवश्य लिखें ताकि पता चल जाए कि आपने कक्षा