30.04.2020 कक्षा - 4 Day - 3
विषय - हिंदी
सुप्रभात छात्रगण
आप सब कैसे है ?
सीखने के प्रतिफल -
(1 ) छात्र साहित्य की कहानी विधा से परिचित होंगे |
(2 ) इसके द्वारा छात्र पाठ को कितना समझे हैं यह आत्म विश्लेषण करेंंगे |
(3 ) छात्र इस पाठ से सीखेेंगे कि जीवन मेंं चतुराई, हाज़िरजवाबी से कैसे कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी सुलझाया जा सकता है |
(1 ) छात्र साहित्य की कहानी विधा से परिचित होंगे |
(2 ) इसके द्वारा छात्र पाठ को कितना समझे हैं यह आत्म विश्लेषण करेंंगे |
(3 ) छात्र इस पाठ से सीखेेंगे कि जीवन मेंं चतुराई, हाज़िरजवाबी से कैसे कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी सुलझाया जा सकता है |
प्रश्नोत्तरी
प्रश्न 1 दरबारी बीरबल से क्यों जलते थे ?
उत्तर 1 बीरबल की तेज़ बुद्धि के कारण बड़े - बड़ों की नहीं चल पाती थी इसलिए सभी दरबारी बीरबल से जलते थे |
प्रश्न 2 ख्वाजा सरा कौन थे ?
उत्तर 2 ख्वाजा सरा अकबर का एक खास दरबारी था | उसे अपनी विद्या और बुद्धि पर बहुत अभिमान था |
प्रश्न 3 अकबर ने बीरबल से पहला सवाल क्या किया था ?
उत्तर 3 अकबर ने पूछा संसार का केंद्र कहाँँ है ?
प्रश्न 4 अकबर ने बीरबल से दूसरा सवाल क्या किया था ?
उत्तर 4 अकबर ने दूसरा प्रश्न पूछा कि आकाश मेंं कितने तारे हैं |
प्रश्न 5 अकबर ने बीरबल से तीसरा सवाल क्या पूछा था ?
उत्तर 5 अकबर ने पूछा कि संसार की आबादी कितनी है ?
प्रश्न 6 बीरबल के उत्तर सुनकर ख्वाजा साहब क्या बोले ?
उत्तर 6 बीरबल के उत्तर सुनकर ख्वाजा साहब बोले, "ऐसे गोल-मोल जवाबोंं से काम नहीं चलेगा जनाब!"
आज के लिए इतना ही
ये सभी प्रश्न - उत्तर अपनी साहित्य की उत्तरपुस्तिका मेंं सुंदर लेख मेंं करिए |
धन्यवाद छात्रगण
आप सभी का दिन मंगलमय हो |
यदि आप मुझसे कोई प्रश्न पूछना चाहते हैंं तो Comments Box मेंं जाकर अपने प्रश्न को टाइप करेंं, मैं उसका उत्तर अवश्य दूूँँगी |
कॉमेंट्स Comments मेंं जाकर अपना नाम व कक्षा अवश्य लिखें ताकि पता चल जाए कि आपने कक्षा
मेंं भाग लिया है |


















